नवीन चौहान
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए योगग्राम पहुंच चुके है। उनके रोशनाबाद आगमन पर रानीपुर विधायक आदेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील चौहान, राज्य सफाई आयोग के चेयरमैन अमीलाल वाल्मीकि, सुनील सैनी ने वेलकम किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का काफिला योगग्राम पहुंच गया।
बताते चले कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बीते दिनों कोरोना संक्रमित हो गए थे। जिसके चलते उनके फेफड़ों मे संक्रमण हो गया था। देहरादून उपचार के बाद वह कुछ दिनों दिल्ली एम्स में भर्ती रहे। दिल्ली एम्स से पूर्णतया स्वस्थ होने के बाद उन्होंने नई ऊर्जा के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना शुरू कर दिया। लेकिन कोरोना संक्रमण के बाद उन्होंने प्राकृतिक चिकित्सा नैचुरल थैरेपी के चलते योगग्राम पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित किया। जहां वह योग और अन्य नैचुरल चिकित्सा से स्वास्थ्य लाभ लेंगे।
विधायक आदेश चौहान ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का स्वागत करने के दौरान स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। जिलाधिकारी सी रविशंकर, एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्ण राज, एसडीएम गोपाल सिंह चौहान, तहसीलदार आशीष घिल्डियाल आदि ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।