नवीन चैहान
पहले डोबराचांठी पुल, फिर जानकी सेतु और अब सूर्यधार। जी-हां, विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत रविवार को देहरादूनवासियों को सूर्यधार झील के रूप में एक नया तोहफा देने जा रहे हैं। देहरादून से चंद किमी की दूरी पर स्थित सूर्यधार में एक खूबसूरत झील बनकर तैयार हो गई है जिसका रविवार को लोकार्पण होगा।
सूर्यधार झील मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ड्रीम प्रोजेक्टों में से एक है। इस झील से क्षेत्र को पेयजल और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होगा। इससे लगभग 18 गांवों को सिंचाई और 19 गांवों को पेयजल मिलेगा जो कि पूरी तरह से ग्रैविटी आधारित होगी। बता दें कि इस क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल और खेतों की सिंचाई के लिए पानी की कमी हो रही है। क्षेत्रवासियों की इस दिक्कत को समझते हुए मुख्यमंत्री ने वर्ष 2017 में सत्ता संभालते ही सूर्यधार में झील बनाने का ऐलान किया था। सीएम की इस प्रोजेक्ट को लेकर गंभीरता का अंदाजा इसी से लग जाता है कि समय-समय पर उन्होंने सूर्यधार में निर्माणाधीन झील का निरीक्षण किया। अब, रिकार्ड समय में यह झील बनकर तैयार हो गई है। रविवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत इस झील को प्रदेश की जनता को समर्पित करेंगे। सरकार का मानना है कि यह झील आने वाले दिनों में देहरादून जिले में नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन के तौर पर उभरेगी। यहां पर सरकार की योजना नौकायन के साथ ही लोगों को प्रकृति का दीदार कराने व अन्य पर्यटन गतिविधियां संचालित करने की है। इस झील को स्वरोजगार की दृष्टि मॉडल बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। यहां पर छोटे-छोटे कैफे, रेस्टोरेंट आदि विकसित किये जायेंगे जो स्थानीय लोगों की आमदनी का जरिया बनेंगे।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सूर्यधार झील का रविवार को करेंगे उदघाटन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विश्व महिला दिवस की दी शुभकामनायें
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुख्यमंत्री ने मुलाकात, पंतनगर हवाई अडडे को बनाया जाएगा अंतराष्ट...
तीन दिन के अल्मोड़ा और पौडी जिले के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया जम्मू कश्मीर के निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का स्वागत