chief-minister-yogi-adityanaths के पिता की हालत नाजुक, एम्स से  पैतृक गांव




नवीन चौहान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की तबियत बिगड़ने से हालत गंभीर बनी हुई है। उनको दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। आनंद सिंह को किडनी और लीवर की समस्या है। चिकित्सकों की कई टीमें लगातार उनका चैकअप कर रही है। फिलहाल आनंद सिंह बिष्ट वैंटिलेटर पर है। लेकिन गंभीर हालत में उनको पैतृक गांव ले जाया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट कुछ ही देर में अपने पैतृक गांव पहुंच जाएंगे। उन्हें एयर एंबुलैंस से यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव में लाया जाएगा। जहां परिजन व पारिवारिक लोग देर से ही उनके दर्शन कर सकेंगे। हालांकि देर रात से भाजपा के कुछ नेताओं ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर जारी कर श्रद्धांजलि तक दे दी। लेकिन चिकित्सकों की ओर से तथा पारिवारिक लोगों ने आनंद सिंह के निधन की कोई पुष्टि नही की। उनके बेटे मेजर शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने उन्हें घर लाए जाने की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उनके पिता लाइफ सपोर्टिंग सिस्टम पर हैं। यमकेश्वर के उनके गांव में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर गांव में किसी भी व्यक्ति को उनसे नहीं मिलने दिया जाएगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *