नवीन चौहान.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात का 101वां संस्करण सुना।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जल संरक्षण एवं संवर्धन की बात की। हमें जल संरक्षण की दिशा में निरंतर कार्य करने हैं। अमृत सरोवरों के निर्माण के साथ ही, जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में विशेष ध्यान देना है। वर्षा जल संचयन की दिशा में भी विशेष प्रयास करने होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मन की बात कार्यक्रम की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आज इस कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर देशभर में लोगों द्वारा सामाजिक सरोकारों से संबंधित अनेक कार्य किए जा रहे हैं।
इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री जी द्वारा सामाजिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले लोगो का जिक्र किया जाता है और उनसे बात कर प्रोत्साहित किया जाता है, इससे अन्य लोगों को समाज सेवा के लिए विशिष्ट कार्य करने के लिए प्रेरणा मिलती है।
- हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत
- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर के बच्चों की प्रेरणादायक जागरूकता रैली
- हरिद्वार में 10 खाद्य कारोबारियों पर 2 लाख 65 हजार का जुर्माना
- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यपाल
- सहकारिता में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र




