सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत नाराज हुए तो निशंक बोले………..




नवीन चौहान
कुंती नमन कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मंच की अव्यवस्थाओं से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत नाराज हुए तो पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने माइक संभाल लिया। पूर्व सीएम निशंक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बोलना शुरू किया तो भाजपाईयों में जोश भर गया। भाजपाई उत्साह से लबरेज दिखाई दिए। निशंक ने उपस्थितजनों का दिल जीत लिया।
28 फरवरी की सुबह 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम का आयोजन हरिद्वार रूड़की मार्ग पर कुंती नमन डिग्री कॉलेज में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए हरिद्वार के भाजपा कार्यकताओं से बात करने वाले थे। जिसके लिए पूरी तैयारियां की गई थी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के अलावा तमाम विधायक, भाजपा के नेता, कार्यकर्ता व कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित थी। लेकिन मंच का संचालन कर रहे भाजपा नेता अमन त्यागी सम्मान समारोह और अतिथियों को सम्मानित कराने में लगे थे। काफी देर तक जब ये सिलसिला चलता रहा तो सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत कुछ नाराज दिखाई दिए। इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक अपने स्थान से उठे और माइक संभाल लिया। पूर्व सीएम निशंक ने कार्यकर्ताओं के बीच जोशीला संबोधन दिया। उनकी आवाज सुनते ही भाजपाई बेहद उत्साहित हो गए। निशंक ने अपने संबोधन में कहा कि बहुत ही गौरव का क्षण है जब हम अपने प्रधानमंत्री के बीच होंगे। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जनपद में पांच सालों में बहुत विकास कार्य हुए हैं। नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। अब 3हजार पांच सौ करोड़ से रिंग रोड़ का कार्य शुरू होगा। घरों में गैस पाइप लाइन से लेकर तमाम कार्य युद्ध स्तर पर हो रहे है। पूर्व सीएम निशंक ने एलओसी में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने की पीएम मोदी की रणनीति की तारीफ की तो उपस्थितजनों खुशी से उत्साहित हो गए। उन्होंने कहा कि पूरा पाकिस्तान पूरी दुनिया से अलग-थलक पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि कहा कि पूरा देश पाकिस्तान पर धू-धू कर रहा है। पाकिस्तान के थू करने की बात सुनते ही कार्यक्रम में मौजूद उपस्थितजनों ने निशंक का तालियों से स्वागत किया। हालांकि इस दौरान उन्होंने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को बच्चों को आशीर्वाद देने के लिए माइक पर बुलाया। इसी बीच बीस सूत्री क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष नरेश बसंल ने माइक संभाल लिया और अपना संबोधन दिया। कुल मिलाकर कहा जाए तो हरिद्वार के कार्यक्रम में सांसद रमेश पोखरियाल निशंक जनता का दिल जीतने में कामयाब रहे। जबकि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति ने भाजपाईयों में जोश का संचार किया। इसी बीच केबिनेट मंत्री मदन कौशिक और केंद्रीय मंत्री उमा भारती की गैर मौजूदगी को लेकर चर्चाएं भी होती रही।
मोदी ने की मन की बात
बूथ कार्यकर्ताओं से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नमो एप्प का प्रचार करने और एक-एक बूथ कार्यकर्ता को दस-दस परिवारों से मिलने और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने को कहा। मोदी ने कहा कि भाजपा का बूथ कार्यकर्ता ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। जिस पार्टी से एक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री बन सकता है। उस पार्टी में कार्यकर्ताओं की ताकत का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता पूरे मनोभाव और जोश के साथ जनता के बीच जाए और पार्टी का प्रचार करें। उन्होंने कहा कि अल्फावेट के क्रम में भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता को दें। मोदी की बात सुनने के बाद हरिद्वार के भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह पूरे चरम पर रहा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *