शहर की दुर्दशा पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक पर कांग्रेसियों ने साधा निशाना




जोगेंद्र मावी
शहर की दुर्दशा पर युवक कांग्रेस के नेताओं ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मदन कौशिक शहर हित में कोई निर्णय नहीं ले रहे हैं। उनकी गलत नीतियों के चलते हुए शहर गदंगी के ढेर पर तब्दील होती जा रही हैं। चार दिनों से घरों के साथ शहर से कूड़ा न उठने से बुरा हाल हो गया है।
बृहस्पतिवार को युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अमरदीप रोशन व कार्यकारी जिला अध्यक्ष रवि बहादुर के नेतृत्व व प्रदेश प्रवक्ता वरूण बालियान के संयोजन में नगर निगम परिसर में धरना दिया। युवक कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वरूण बालियान ने कहा कि निजी क्षेत्र की केआरएल कंपनी को कूड़ा निस्तारण की जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय शहरवासियों के लिए दुखदायी सिद्ध हो रहा है। केआरएल कंपनी के अधिकारी अब दबाव बनाकर शहर की सफाई व्यवस्था को चैपट करने में लगे हुए हैं। पूर्व में भी क्षेत्र निवासियों व जनप्रतिनधियों द्वारा के केआरएल कंपनी से अनुबंध समाप्त करने की मांग की गयी थी। लेकिन राजनैतिक स्वार्थ के चलते शहरी विकास मंत्री नगर निगम में किसी का भी हस्तक्षेप पसंद नहीं करते हैं। जिसमे चलते नगर निगम की व्यवस्थाएं चैपट हो रही हैं। अमरदीप रोशन व रवि बहादुर ने कहा कि सफाई व्यवस्था चौपट होने से संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। कोरोना काल में भी केआरएल कंपनी के अधिकारी सफाई व्यवस्था को लेकर संजीदा नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन मंत्री मदन कौशिक के दबाव में काम कर रहा है। शहर की सड़कें कूड़े से अटी हुई हैं। घरो से निकलने वाला कूड़ा नहीं उठने से लोग परेशान हैं। निजीकरण का विरोध समय समय पर पार्षदों द्वारा भी किया गया। लेकिन दबाव के चलते केआरएल कंपनी को सफाई व्यवस्था का काम सौंपा गया। जबकि नगर निगम को सफाई व्यवस्था की कमान अपने कर्मचारियों को सौंपनी चाहिए थी। सफाई व्यवस्था बदहाल है। मंत्री मदन कौशिक इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार व शहाबुद्दीन अंसारी ने कहा कि जनहित के मामले को लेकर भी मंत्री मदन कौशिक गंभीर नहीं है। शहर कूड़े की चपेट में है। कोरोना का दौर चल रहा है। कूड़े के कारण संक्रमण फैलने की संभावनाएं बनी हुई हैं। वार्ड पार्षदों को अनेकों दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। निजी कंपनियां लगाकर स्वार्थ की राजनीति भाजपा कर रही है। अमन गर्ग, शाहनवाज कुरैशी, कांग्रेस के महानगर महासचिव आकाश भाटी ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मंत्री मदन कौशिक व नगर निगम अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। धरना देने वालों में पार्षद राजीव भार्गव, नीलम शर्मा, विवेक भूषण विक्की, इम्मी इलमास, मोहित चौधरी, सुमित भाटिया, सोनू, सुनील कुमार, भूपेंद्र वशिष्ठ, आकाश कौशिक, दर्शन, अंकित त्यागी, भूरा, अंशुल पटेल आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *