हरिद्वार में मिला कोरोना पॉजिटिव, प्रदेश में हुई संख्या 63




नवीन चौहान
उत्तराखंड में दो दिन की राहत के बाद शुक्रवार को दो कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें एक मरीज हरिद्वार का है जबकि दूसरा उधमसिंह नगर का है। इन दो मरीजों के सामने आने के बाद अब मरीजों की संख्या प्रदेश में बढ़कर 63 हो गई है। हरिद्वार में नया केस मिलने के बाद अब इसके रेड जोन से ओरेंज जोन में आने पर भी संशय हो गया है।

(फोटो प्रतीकात्मक)

उत्तराखण्ड में कोविड-19 की डबलिंग रेट 96 दिन, रिकवरी रेट 74 प्रतिशत
प्रदेश में कोविड-19 के एक्टीव केस 16 ही रह गए हैं। आज 06 कोरोना संक्रमित व्यक्ति ठीक हो गए हैं। राज्य में कोरोना के मामले, दोगुना होने की दर में लगातार सुधार हो रहा है। अब यह दर बढ़कर 96 दिन हो गई है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने मीडिया ब्रीफिंग करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में कोविड-19 में रिकवरी रेट 74 प्रतिशत है। प्रदेश में एक समय कंटेनमेंट जोन 21 हो गए थे जो कि अब घटकर 07 रह गए हैं। इनमें 5 देहरादून, 01 हरिद्वार और 01 ऊधमसिंहनगर में हैं। इस प्रकार राज्य में कोविड-19 को नियंत्रित करने के प्रयास सफल हो रहे हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *