पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार की पत्नी कोरोना पॉजीटिव




नवीन चौहान
पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था,उत्तराखंड अशोक कुमार की पत्नी अलकनंदा के कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गई है। वह पंतनगर में किसी कार्य के लिए गई थी। जिसके बाद किसी अन्य व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद उनको कुछ तकलीफ हुई। कोरोना टेस्ट कराने पर संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने भी सेल्फ क्वांरन्टीन कर दिया है। उन्होंने सभी से सामाजिक दूरी बना ली है। हालांकि उनको किसी प्रकार का कोई लक्षण नही है। उन्होंने बताया कि कुछ लक्षण दिखाई देंगे तो वह अपना भी टेस्ट करायेंगे। डीजीएलओ अशोक कुमार ने बताया कि वह बिलकुल स्वस्थ है। घबराने की कोई बात नही है। कोरोना का कोई लक्षण उनको प्रतीत नही हो रहा है। ​सुरक्षा के दृष्टिगत खुद को क्वारंटाइन किया हुआ है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *