न्यूज 127, दौराला/मेरठ।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान को लेकर दौराला भाजपा मंडल की एक अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक भूमि विकास बैंक के पूर्व चेयरमैन हरेंद्र चौधरी के दौराला स्थित आवास पर संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला ने की।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़े की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान तय किया गया कि पखवाड़े के अंतर्गत 13 प्रमुख सामाजिक और जन-कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को इन कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं, ताकि प्रत्येक कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन व पार्टी को धरातल पर और अधिक मजबूत किया जा सके।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा जिला मंत्री अनिल सैनी एवं जिला मंत्री पूजा वाल्मीकि ने अपने विचार रखे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के प्रति भाजपा के समर्पण और सेवा भाव का प्रतीक है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर इन 13 कार्यक्रमों को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर गन्ना समिति के डायरेक्टर हरेंद्र चौधरी, मंडल महामंत्री मोहित राणा, डॉ. धनेश, मुदित शर्मा, विनीत विहान, मिंटू कश्यप, मुदित विहान, मनोज शर्मा, प्रदीप शर्मा, प्रद्युम्न जैन, ओमेंद्र चौधरी खुर्द, प्रताप चौधरी, सोनू प्रजापत, सचिन उपाध्याय, संदीप विहान, संचित सिंह, राजेंद्र सिंह, अक्षय गुप्ता, गौरव चौधरी, नवनीत खरे, हरिओम, अहमद अली, जाहिद खान एवं विपिन चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








