नवीन चौहान, पुलिस लाइन ऊधमसिंहनगर में तैनात सिपाही की डेंगू से मौत हो गई। सिपाही की मौत से महकमे में शोक छा गया। सिपाही का पार्थिव शरीर पुलिस लाइन में अंतिम सलामी के बाद परिजनों को सौंपा गया।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से लालपुर के रहने वाले सिपाही मनोज कुमार को डेंगू बुखार हो गया था। उसे इलाज के लिए बरेली के राममूर्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मनोज की मौत हो गई। मनोज की मौत से महकमे में शोक छा गया। उसके पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान मनोज को भावभीनी श्रद्धाजंली दी गई। इस दौरान एसएसपी बरिंदर जीत सिंह, एसपी देवेन्द्र पींचा और एसपी क्राइम प्रमोद कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। पुलिस लाइन में सलामी के बाद सिपाही का पार्थिव शरीर उसके परिजनों को सौपा गया शव।