डीजीपी अशोक कुमार के आदेश: व्हाट्सअप पर एक मैसेज से होगा पुलिसकर्मियों की समस्या का समाधान




नवीन चौहान
डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुनने के लिए एक व्हाट्सअप नंबर जारी किया है। पुलिस कर्मी 9411112780 पर अपनी समस्या भेज सकेंगे। पुलिसकर्मियों को सुनने के लिए पीपीजीआरसी का गठन किया हैं, जिसके अध्यक्ष पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय, उपाध्यक्ष पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, सदस्य सचिव पुलिस अधीधक कार्मिक, सदस्य पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय को बनाया गया है। उक्त गठित की गई समिति पुलिसकर्मियों के शिकायत संबंधी प्रार्थना पत्रों पर फील्ड के अधिकारियों जैसे एसएसपी, सेनानायक, पुलिस उप महानिरीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक के स्तर पर निस्तारित कराई जाएंगी। मुख्यालय स्तर की शिकायतों का निस्तारण मुख्यालय के अधिकारियों से कराया जाएगा। डीजीपी अशोक कुमार ने कार्य भार ग्रहण करने के बाद से ही पुलिसकर्मियों की समस्याओं के निस्तारण को अपनी पहली प्राथमिकता में शुमार कर इरादे जाहिर किए हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *