डीपीएस बुलंदशहर की छात्रा तान्या सिंह शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर बनी टॉपर




नवीन चौहान.
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, सीबीएसई ने कक्षा 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम 2022 जारी कर दिये हैं। सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2022 अब results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है। बुलंदशहर की रहने वाली तान्या सिंह ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है।

छात्र अपने खातों में लॉग इन करके डिजिलॉकर पर सीबीएसई परिणाम ऑनलाइन भी देख सकते हैं। लड़कियों ने एक बार फिर बाजी मारी है। इस साल कुल पास प्रतिशत 92.71 फीसदी रहा है। केंद्रीय विद्यालय के छात्रों का परिणाम 97.04 फीसदी रहा है।

बुलंदशहर में सीबीएसई के परिणाम में डीपीएस की तान्या सिंह ने टॉप किया है। तान्या ने 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। परीक्षा परिणाम जारी होते ही विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। परिजनों में भी खुशी का माहौल देखा जा रहा है। स्टूडेंटस एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। शिक्षकों ने भी छात्र छात्राओं उत्तीर्ण होने पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *