पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों के सम्मान में बजे ढोल




नवीन चौहान.
पुलिस लाइन में आयोजित विदाई समारोह में आज सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान एसएसपी अजय सिंह ने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को शॉल तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह की उपस्थिति में पुलिस लाइन देहरादून में जनपद देहरादून से माह जनवरी में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियो के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह के दौरान अपने सम्बोधन में उन्होंने सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीणों के सेवानिवृत्ति के पश्चात अच्छे स्वास्थय व दीर्घायु कि कामना करते हुए उन्हें शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर भावभीनी विदाई दी। अपेक्षा की कि भविष्य में भी पुलिस को उनके अनुभवों का लाभ व मार्ग दर्शन मिलता रहेगा। पुलिस विभाग की सेवा से सकुशल सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों व उनके परिवार की खुशी में एसएसपी देहरादून शामिल हुए।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारीगणों के नाम।
1- जय भगवान गिरी, अपर उ0नि0ना0पु0, सेवाकाल 40 वर्ष, 05 माह, 20 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा 31 वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर, 24 वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, एनएसजी प्रतिनियुक्ति, जनपद ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार, अल्मोडा, पौडी गढवाल तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
2- यशपाल सिंह, अपर उ0नि0ना0पु0, सेवाकाल 37 वर्ष, 05 माह, 30 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद टिहरी गढवाल, सहारनपुर, हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
3- सुधा रानी, अपर उ0नि0ना0पु0, सेवाकाल 35 वर्ष, 11 माह, 30 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद उत्तरकाशी तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
4- कुसुमलता भदौरिया, अपर उ0नि0ना0पु0, सेवाकाल 39 वर्ष, 01 माह, 24 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद टिहरी गढवाल, चमोली, पौडी गढवाल तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
5- विनोद प्रकाश डबराल, अपर उ0नि0ना0पु0, सेवाकाल 35 वर्ष, 04 माह, 17 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा 08 पीएसी बरेली, 46 पीएसी रूद्रपुर, जीआरपी लखनऊ, सतर्कता अधिष्ठान देहरादून, पुलिस मुख्यालय देहरादून तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
6- अर्जुन सिंह, अपर उ0नि0ना0पु0, सेवाकाल 39 वर्ष, 09 माह, 30 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा 27 पीएसी सीतापुर, 44 पीएसी मेरठ, जनपद गाजियाबाद, चमोली, रूद्रप्रयाग, हरिद्वार तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।
7- यशोदा देवी, कुक, सेवाकाल 23 वर्ष, 03 माह, 14 दिवस का रहा। सेवाकाल के दौरान इनके द्वारा जनपद चमोली तथा जनपद देहरादून में अपनी सेवाये प्रदान की।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *