मेरठ। बारिश के बीच बिजली के खंबे में उतरे करंट की चपेट में आने से एक 11 साल के बच्चे की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने इस मामले में बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
यह घटना सरधना कस्बे के कुम्हारान मोहल्ले की बतायी गई है। यहां गली के मोड़ पर लोहे का जर्जर हालत में लगा हुआ है विद्युत पोल हैं
स्थानीय लोगों का आरोप है कि खंभे में आए दिन करंट उतरता रहता है। शिकायत करने के बाद भी इसका समाधान नहीं हुआ।
मृतक किशोर का नाम रिहान पुत्र इरशाद बताया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

- शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा बने बेहतरीन पुलिसिंग की मिसाल
- पल्लवपुरम में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से क्लोरीन गैस लीक, कई लोगों की बिगड़ी तबीयत
- प्रख्यात कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. अनुराग रावत अब न्यू देवभूमि हॉस्पिटल में देंगे सेवाएं
- DAV स्कूल में हिंदी दिवस पर रचनात्मक गतिविधियों की धूम, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
- उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 पीपीएस अधिकारियों के तबादले




