देवबंद में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, तीन की मौत




Listen to this article

न्यूज 127.
उत्तर प्रदेश के देवबंद से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट होने के बाद कई लोगों के हताहत होने की सूचना है। फैक्टरी में हुए विस्फोट के धमाकों से पूरा क्षेत्र दहल गया है। इस हादसे में अभी तक तीन लोगों के मरने की अधिकारिक पुष्टि की गई है। मौके पर पुलिस और बचाव टीम पहुंच गई है।
सहारनपुर जनपद के देवबंद में शनिवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके में कई लोगों के चिथड़े उड़ गए। धमाका इतना भीषण रहा कि आसपास के गांवों तक उसकी आवाज सुनी गई। घटना के बाद ग्रामीण एकत्र हो गए और उन्होंने साजिश के तहत धमाके किए जाने का आरोप लगाते हुए मुख्य राज्यमार्ग जाम कर दिया। सूचना पर डीएम मनीष बंसल और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण पहुंचे। दोनों अधिकारियों को ग्रामीणों के रोष का सामना करना पड़ा। फिलहाल प्रशासन ने तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।