नवीन चौहान.
अतीक अहमद और अशरफ हत्याकांड में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने तीनों आरोपियों लवलेश, सनी और अरूण के खिलाफ धारा 302, 307 के तहत एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आर्म्स एक्ट की धारा 3,7, 25, 27 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
अतीक अहमद और अशरफ को मारने वाले आरोपियों से भी पुलिस पूछताछ में जुटी है।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारी दी हैं।
आरोपियों का कहना है कि हम अतीक गैंग का सफाया करना चाहते थे। दोनों को मारने के लिए हम पत्रकार बनकर आए थे।
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने तीनों आरोपियों के घरों पर भी सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस की अलग अलग टीम तीनों के घर पूछताछ के लिए पहुंची है।
- फेरबदल: 4 उपनिरीक्षकों समेत 5 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले
- मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
- गैरसैंण में विशेष सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान
- एनडीपीएस कोर्ट ने सुनायी गांजा तस्करी के मामले में दोषी को 3 साल की सजा
- डीजीपी का बड़ा एक्शन, 9 जिलों के 10 थानाध्यक्ष निलंबित


