नवीन चौहान
कोरोना घातक होता जा रहा है। कोरोना से कांग्रेस के पूर्व विधायक का निधन हो गया है। उत्तराखंड प्रदेश में भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का 12 नवंबर को निधन हो गया था। पूर्व विधायक के निधन पर प्रदेश वासियों ने शोक जताया है।
कांग्रेस के बदरीनाथ से प्रथम निर्वाचित विधायक अनुसूया प्रसाद मैखुरी का निधन हो गया है। वे प्रदेश की प्रथम विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए थे। वे डिप्टी स्पीकर भी रहे। उनके कार्यों को हमेशा स्मरण किया जाएगा।