केंद्रीय मंत्री डाॅ निशंक ने किया वो काम विश्व पटल पर भारत का नाम




नवीन चौहान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री डाॅ रमेश पोखरियाल निशंक की नई शिक्षा नीति के जरिए विश्व पटल पर भारत को ख्याति अर्जित हुई है। भारत की नई शिक्षा नीति को दुनिया भर में सराहा जा रहा है। भारत के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी डाॅ निशंक की इस उपलब्धि के लिए उनको बधाई दे हुए शुभकामनाए उदी है।
महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डाॅ रमेश पोखरियाल निशंक को पत्र प्रेषित कर बताया कि मुझे अति प्रसन्नता है कि आपको ब्रिटेन की संस्था वातायन यूके ने अंतर्राष्ट्रीय वातायन शिखर सम्मान से सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि प्रशन्नता और गौरव का विषय है कि भारत की राष्ट्रीय शिक्षा नीति को 2020 को वैश्विक स्तर पर प्रशंसा हो रही है। महामहिम राष्ट्रपति ने डाॅ निशंक के शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में अपने योगदान के माध्यम से जन जागरण और राष्ट्र उत्थान के प्रति आपके सतत प्रयास की सराहना करते शुभकामनाएं दी है। बताते चले कि डाॅ निशंक साहित्य सृजन करने में विशेष रूचि रखते है। राजनीति के क्षेत्र में रहते हुए उन्होंने जनता की सेवा करते हुए अपनी एक लोकप्रिय छवि बनाई है। बेहद की मृदुभाषी सरल हृदय के व्यक्तित्व के धनी डाॅ निशंक जनता के बेहद करीब है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को निभाते हुए उन्होंने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया है। ये शिक्षा नीति युवाओं को स्वावलंबी बनाने के साथ ही उनके जीवन की दिशा को असीम ऊंचाइयां प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *