कर्नाटक में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार, उत्तराखंड में बड़े फेरबदल के आसार





दीपक चौहान
कनार्टक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूर्व बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। मतगणना के दौरान कर्नाटक विधानसभा चुनाव- 2023 में अभी तक के अपडेट में कांग्रेस बहुमत से आठ सीट आगे निकल चुकी है। कुछ निर्दलीय कांग्रेस को समर्थन देने जा रहे है।
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस से करारी शिकस्त मिलने के बाद भाजपा को कर्नाटक में दूसरा बड़ा झटका लगने जा रहा है। जिसका सीधा असर उत्तराखंड में दिखाई देगा। आगामी लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा को अपनी रणनीति में बड़ा फेरबदल करने के आसार दिखाई दे रहे है।
कर्नाटक चुनाव की बात करें तो कुल सीटें 224 है। जिसमें अभी तक के परिणाम/ गिनती 224 सीटों पर हो रही है। बहुमत के लिए 113 सीटे चाहिए। ऐसे में कांग्रेस अभी तक रुझानों में बहुमत से करीब आठ सीट आगे निकल चुकी है। कांग्रेस 122 सीटों पर आगे, भाजपा 71 सीटों पर आगे,जेडीएस 24 सीटों पर आगे और अन्य 07 सीटों पर आगे है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *