मिस्सरपुर में घरों के बाहर गजराज, दहशत में ग्रामीण, जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान, हरिद्वार। हरिद्वार से सटे मिस्सरपुर गांव में गजराज का दौरा चल रहा है। दिन ढलते ही गांव में हाथी मंडराने लगता है। हाथी से डरे सहमे ग्रामीण घरों में कैद होने को विवश हो गए है। ग्रामीणों ने वन विभाग को भी सूचना दे दी है।
हरिद्वार के कनखल से सटे मिस्सरपुर गांव में इन दिनों गजराज का आगमन हो रहा है। गजराज ग्रामीणों के खेत की फसलों को तबाह कर रहा है। इसके अलावा हाथी के डर से ग्रामीण शाम ढलते ही घरों में कैद हो रहे है। बताते चले कि मिस्सरपुर और पंजनहेडी गांव में ग्रामीणों के घर और खेत आसपास है। वही वन विभाग के जंगल भी है। जंगल से निकलकर हाथी खेतों में भोजन की तलाश में आता है। ग्रामीणों ने अपने खेतों में तारबाड़ भी कराई है। लेकिन इसके बावजूद हाथी फसलों को नष्ट कर रहे है। ग्रामीण बेहद परेशान है। ग्रामीणों का खेती करना दुष्वार हो गया है। खेत खलिहानों को बर्बाद करने के बाद अब हाथी ने गांव की ओर आना शुरू कर दिया है। जिसके चलते ग्रामीण दहशत में आ गये है। ग्रामीण सुनील चौहान ने बताया कि नील गायों ने धान की फसल खराब कर दी थी। अब हाथियों ने गेहूं खराब कर दिए है। ग्रामीण शेखर चौहान ने बताया कि हाथी के कारण गांव के लोग पूरी तरह से दहशत में आ गए है। वन विभाग को सूचित किया जाता है। लेकिन ग्रामीणों को कोई मुआवजा नहीं मिलता है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *