विधायक सुरेंद्र जीना के निधन पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री समेत अन्य नेताओं ने जताया गहरा शोक




नवीन चौहान
कोरोना और शुगर से पीड़ित भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन होने पर प्रदेशवासियों में शोक छा गया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उत्तराखंड के सल्ट विधानसभा के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। राज्यपाल मौर्य ने अपने शोक संदेश में कहा है कि युवा, ऊर्जावान एवं लोकप्रिय नेता के निधन से राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है। स्वर्गीय जीना सदैव जनहित में सक्रिय रहते थे। वे एक शालीन व्यक्ति थे और हर वर्ग में लोकप्रिय थे। वहीं, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के आकस्मिक निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लिए एक अपूर्णीय क्षति हुई है। उनके निधन पर शहरी विकास मंत्री मदन कौ​शिक, अरविंद पांडे, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, यशपाल आर्य के अलावा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, संजय गुप्ता, आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा, फुरकान अहमद, ममता राकेश, काजी निजामुद्दीन, देशराज कर्णवाल, जिलाध्यक्ष डा जयपाल सिंह चौहान समेत भाजपा और अन्य पार्टियों के नेताओं ने शोक जताया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *