हरिद्वार सांसद डॉ निशंक के करीबी बने भाजपा के जिलाध्यक्ष, मदन कौशिक को झटका





नवीन चौहान
हरिद्वार में जिलाध्यक्ष पद पर पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के करीबी संदीप गोयल को दायित्व सौपा गया है। इसी के साथ नगर​ विधायक मदन कौशिक के खेमे को एक बार फिर झटका लगा है। वही जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल अनिल अरोड़ा, आशुतोष शर्मा और योगेश चौहान को निराशा हाथ लगी है।
यूं तो भाजपा में संगठन में अनुशासन है। लेकिन राजनैतिक पार्टी होने के चलते खेमेबंदी होना लाजिमी है। ऐसे में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा में जिलाध्यक्ष का पद बहुत महत्वपूर्ण होता है। अगर हरिद्वार जिला​ध्यक्ष की हो तो सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। दो बार से जिलाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी का निर्वहन जयपाल चौहान निभा रहे थे। कार्यकाल पूरा हुआ तो कई नेताओं को पद पाने की उम्मीद जगी। सभी ने अपनी दावेदारी पेश की। जिसमें प्रमुख रूप से आशुतोष शर्मा, योगेश चौहान, अनिल अरोड़ा और विकास तिवारी का नाम रहा। अनिल अरोड़ा की आयु आड़े आ गई तो योगेश के नाम के पीछे चौहान होने के चलते वह पद की रेस से बाहर हो गए। हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक होने के चलते ब्राहृाण आशुतोष शर्मा की जगह वैश्य समाज के संदीप गोयल को तरजीह दी गई। विकास तिवारी मदन के करीबी होने के चलते पीछे रह गए। ऐसे में अब संदीप गोयल भाजपा के जिलाध्यक्ष बन चुके है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *