नवीन चौहान.
कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस पूरे जिले में सुरक्षा के नजरिए से सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से विशेष निगरानी रख रही है। इसी क्रम में हरिद्वार पुलिस को ड्रोन शूट के दौरान कैमरे में कैद 3 शराब तस्करों को अलग अलग जगह से दबोचने में सफलता हाथ लगी। इनके पास से देशी शराब के 170 पव्वे बरामद हुए हैं।

पुलिस ने जिन तीन शराब तस्करों को पकड़ा उनके नाम निर्देश पुत्र सतीश निवासी ग्राम जल्लाबाद थाना भवन जिला शामली उत्तर प्रदेश हाल किरायेदार लटू का मकान टंकी नम्बर 6 मायापुर कोतवाली नगर हरिद्वार, रिकू शर्मा पुत्र सत्यनारायण शर्मा निवासी ग्राम कसेरकला थाना डिवाई जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश हाल झुग्गी झोपड़ी पावन धाम के सामने कोतवाली नगर हरिद्वार और सौरभ पुत्र बन्टी निवासी गुसाईं वाली गली भीमगोड़ा कोतवाली नगर हरिद्वार
पुलिस टीम
1- का0 1299 अनिल
2- हे0का0 320 जितेंद्र
2- का0 1000 प्रदीप
- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर के बच्चों की प्रेरणादायक जागरूकता रैली
- हरिद्वार में 10 खाद्य कारोबारियों पर 2 लाख 65 हजार का जुर्माना
- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यपाल
- सहकारिता में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र
- हरिद्वार पुलिस का विस्तृत ट्रैफिक प्लान, घर से निकलने से पहले जरूर देखें रूट डायवर्जन




