हरिद्वार पुलिस ने पकड़े अवैध चरस व गांजा बेचने वाले महिला व पुरुष




नवीन चौहान
एसएसपी सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस के निर्देश पर चलाए रहे नशाखोरी अभियान के तहत नगर कोतवाली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। नगर कोतवाली प्रभारी अमरजीत​ सिंह ने बताया कि अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
उप निरीक्षक अरविंद रतूड़ी को सूचना मिली कि एक महिला और एक पुरुष चमगादड़ टापू पर चरस व गांजा बेच रहे हैं। जिस पर पुलिस ने जाल बिछाकर संजय चौहान पुत्र अतर सिंह निवासी रायघटी लक्सर को और पिंकी पत्नी हरजीत सिंह निवासी अमोसी सरोजनी लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया। संजय चौहान के पास से 509 ग्राम चरस, पिंकी के पास से एक किलो 226 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। वह चरस व गांजे को बाहर से आने वाले यात्रियों को बेचते थे। अवैध चरस व गांजे की कीमत 2 लाख रुपये है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक अरविंद रतूड़ी, कांस्टेबल सतेंद्र, जितेंद्र, आंचल रानी का सहयोग रहा।

 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *