यमुनोत्री से गंगोत्री जा रहा हैलीकाप्टर कैश, 5 की मौत




Listen to this article

न्यूज 127.
चारधाम यात्रा के बीच दुखद खबर सामने आयी है। यहां यमुनोत्री से गंगोत्री जा रहा एक हैलीकाप्टर गंगनानी में क्रैश हो गया। इस हादसे में पांच यात्रियों के मारे जाने की सूचना मिल रही है। हेलीकॉप्टर में 07 लोग सवार थे (पायलट सहित)। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, 5 की मृत्यु और 2 घायल हैं।

दुर्घटना की सूचना पर बचाव और रह दल मौके पर पहुंच गया है। हेलीकॉप्टर एरो ट्रांस कंपनी का था। बताया जा रहा है यह कम्पनी पहली बार चारधाम यात्रा में हेलीकॉप्टर ये यात्रियों को लाने ले जाने के लिए आयी थी। मरने वालों में दो यात्री आंध्र प्रदेश और चार मुंबई के यात्री बताए जा रहे हैं। एसपी सरिता डोबाल ने हादसे की पुष्टि की है।

उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने और हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।