HRDA: उत्तराखंड के विकास की नई उड़ान, दो बड़ी योजनाएं जल्द होंगी साकार




Listen to this article

— मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य के बुनियादी ढांचे को मिल रही नई ऊँचाइयां

न्यूज 127.
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण (HRDA) राज्य के विकास को नई दिशा देने के लिए दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है। इन योजनाओं के तहत रुड़की के आसफ नगर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक आवासीय कॉलोनी विकसित की जा रही है और उत्तराखंड के प्रवेश द्वार, नारसन बॉर्डर पर भव्य स्वागत द्वार का निर्माण किया जा रहा है। HRDA उपाध्यक्ष अंशुल सिंह का कहना है कि इन परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभागों का सहयोग लिया जा रहा है, ताकि नागरिकों और पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाएँ मिल सकें।

आसफ नगर: आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवासीय कॉलोनी
आसफ नगर में बनने वाली इस नई आवासीय कॉलोनी में भूमिगत विद्युत आपूर्ति, आधुनिक सीवर प्रणाली, चौड़ी सड़कें और हरियाली से भरपूर पार्क जैसी सुविधाएँ होंगी। यह कॉलोनी उत्तराखंड राज्य के गठन के बाद HRDA द्वारा तैयार की जा रही दूसरी उच्चस्तरीय आवासीय योजना होगी, जो नागरिकों के लिए एक आदर्श आवासीय स्थल बनेगी।

नारसन में बनेगा उत्तराखंड का भव्य स्वागत द्वार
पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए नारसन बॉर्डर पर एक भव्य स्वागत द्वार का निर्माण किया जा रहा है। यह द्वार देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और गौरवशाली धरोहर को दर्शाएगा। प्रदेश में प्रवेश करने वाले श्रद्धालु एवं पर्यटक इस द्वार से गुजरते ही आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त करेंगे।

मुख्यमंत्री धामी के मार्गदर्शन में प्रदेश का तीव्र विकास
HRDA की ये दोनों परियोजनाएँ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन और प्रेरणा से साकार हो रही हैं। उनकी दूरदृष्टि और विकासशील नीतियों के चलते प्रदेश में बुनियादी ढांचे का तीव्र विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने, सख्त नकल विरोधी कानून बनाने और राज्य में निवेश को बढ़ावा देने जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जो प्रदेश के विकास को एक नई गति दे रहे हैं।