IAS ANSHUL SINGH: अंशुल सिंह ने संभाला हरिद्वार प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का चार्ज, बोले ईमानदारी और पारदर्शिता से होंगे जनता के काम





नवीन चौहान
हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष आईएएस अंशुल सिंह ने अपना चार्ज संभाल लिया है। आईएएस अंशुल सिंह ने सबसे पहले हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा का आशीर्वाद लिया और विधिवत पूजा अर्चना की। जिसके बाद हरिद्वार प्राधिकरण में अपना कार्यभार ग्रहण किया और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों का परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होने अपने इरादे जाहिर करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण होना चाहिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरलीकरण की पॉलिसी का अनुपालन होगा।
हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्राधिकरण का एक रेगुलेशन और दूसरा डवलपमेंट पार्ट होते है। मकान, भवन, कॉलोनियों के मानचित्र को स्वीकृत करके रेगुलाइज करना राजस्व एकत्रित करना है। जिससे विकास कार्यो को गति प्रदान की जा सके। प्राधिकरण सरकार की सरलीकरण की पॉलिसी पर कार्य करेगा। जिससे जनता को अधिक से अधिक सुविधा हो और अनावश्यक रूप से प्राधिकरण के चक्कर ना लगाने पड़े।
अंशुल सिंह ने कहा कि विकासपरक योजनाओं को लागू किया जायेगा। जनता की अधिक से अधिक सेवा की जायेगी। राजस्व की बढ़ोत्तरी की जायेगी। ताकि हरिद्वार जनपद से अधिक राजस्व जुटाकर अन्य जनपदों में विकास कार्यो को सरकार पूर्ण करा सके। उन्होंने कहा कि उन्हे उम्मीद है कि सभी अधिकारी, कर्मचारी सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की जनता को प्राधिकरण में एक नया बदलाव देखने को मिलेगा। जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण होगा। सीएम हेल्प लाइन की तमाम शिकायतों पर गंभीरता से सुना जायेगा और उनकी समस्याओं को दूर किया जायेगा।
अंशुल सिंह ने कहा कि उनका हरिद्वार से पुराना नाता रहा है। उन्होंने विभिन्न पदों पर रहकमर कार्य किया है। ऐसे में प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के तौर पर जनता की अधिक सेवा कर सकेंगे। हरिद्वार के विकास और उन्नति में अपना सर्वस्व योगदान देंगे। जनता के बीच प्राधिकरण का विश्वास कायम होगा। मध्यस्ताओं की कमी होगी। उन्होंने कहा कि जनता को परेशान करना उददेश्य नही है। प्राधिकरण से जुड़ी जनता की समस्याओं का निस्तारण करने पर पूरा फोकस रहेगा। इसके अलावा हरिद्वार के सौंदर्यीकरण को लेकर विकास कार्यो को मूर्तरूप दिया जायेगा। प्राधिकरण के फंड से पार्क व अन्य स्थानों को खूबसूरत बनाने की दिशा में कार्य होंगे। इससे पूर्व प्राधिकरण के सचिव उत्तम सिंह चौहान ने बुके देकर नए उपाध्यक्ष अंशुल सिंह का स्वागत किया और कार्ययोजनाओं की जानकारी भी दी। प्राधिकरण के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों में गजब का उत्साह देखने को मिला।
विदित हो कि आईएएस अंशुल सिंह का नाम की गिनती ईमानदार और ऊर्जावान अफसरों के साथ की जाती है। बेहद मृदुभाषी है। किसी भी कार्य को पूरी कर्तव्यनिष्ठा और पारदर्शिता से करने का जज्बा रखते है। हरिद्वार महाकुंभ पर्व में उप मेलाधिकारी, रूड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, हरिद्वार उप जिलाधिकारी के पदों पर कार्य करने का उनको खासा अनुभव है। इसके अलावा अल्मोड़ा में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत रहने के दौरान उन्होंने अपनी कार्यशैली से जनता को बेहद प्रभावित किया है। उन्होंने अल्मोड़ा में विकास कार्यो को गति प्रदान की। इसी के चलते उनको हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी शासन की ओर से दी गई है। हरिद्वार में अंशुल सिंह की यह नई पारी शुरू हो चुकी है। ऐसे में ऐसे में उम्मीद है कि हरिद्वार की जनता को हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण के अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशैली में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *