नवीन चौहान.
नवनियुक्त महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान (आई.ए.एस.) ने बुधवार को सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने महानिदेशालय में आयोजित विभागीय अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिये कि सूचना विभाग सरकार की योजनाओं और नीतियों को जनता तक पहुंचाने में सेतु का कार्य करता है। इसमें मीडिया का अहम योगदान है, इसलिए मीडिया तक सूचनाओं का आदान-प्रदान त्वरित गति से होना चाहिए।
महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति मधुर व्यवहार का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि मीडिया से बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए, पत्रकारों के हितों के लिए जो योजनाएं संचालित है, उनमें विशेष फोकस रखा जाय। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय कार्य प्रणाली में पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए। कहा अधिक से अधिक कार्यों में सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जाए।

महानिदेशक ने कहा कि राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनायें एवं नीतियां जनता तक ज्यादा से ज्यादा किस तरह पहुंचे इसके लिए विशेष प्रयास किये जाने चाहिए। विभाग वर्तमान समय के अनुसार आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सूचनाओं के आदान-प्रदान में तेजी एवं सरलता लाये। वर्तमान समय में प्रचार प्रसार के आधुनिक प्रारूपों विशेषकार सोशल मीडिया पर विशेष फोकस रखा जाय। कार्यभार ग्रहण करने के बाद रणवीर सिंह चौहान ने विभागीय कार्यकलापों की जानकारी भी ली।
इस अवसर पर अपर निदेशक डॉ.अनिल चन्दोला, संयुक्त निदेशक राजेश कुमार एवं आशिष कुमार त्रिपाठी, उपनिदेशक के.एस. चौहान, नितिन उपाध्याय, सहायक निदेशक रवि बिजारनियां सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
- हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: गंगनहर में डूबने से चार कांवड़ियों की मौत
- विश्व मानव तस्करी विरोधी दिवस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल, रानीपुर के बच्चों की प्रेरणादायक जागरूकता रैली
- हरिद्वार में 10 खाद्य कारोबारियों पर 2 लाख 65 हजार का जुर्माना
- कांवड़ मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यपाल
- सहकारिता में उत्तराखंड बना देश का अग्रणी राज्य: त्रिवेन्द्र



