मासूम प्रकरण: उत्तराखंड पुलिस का एक लाख का इनामी राजीव गिरफ्तार




नवीन चौहान
मासूम प्रकरण में फरार चल रहा उत्तराखंड पुलिस का एक लाख का इनामी राजीव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यूपी के सुल्तानपुर से आरोपी को दबोचा गया है। उत्तराखंड पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। राजनैतिक दल सत्ता पक्ष और विपक्ष आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पर दबाब बना रहे थे। पुलिस ने आखिरकार जनता के भरोसे को कायम कर दिखाया। आरोपी के भाई गौरव की गिरफ्तारी के बाद राजीव को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
बताते चले कि बीते दिनों एक 11 साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज प्रकरण से समूचा उत्तराखंड की जनता में आक्रोश था। । विपक्षी पार्टिया उत्तराखंड सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही थी। लेकिन उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार इस प्रकरण पर पूरी संजीदगी के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी को सुनिश्चित कराने में जुटे थे। उनके निर्देशन पर उत्तराखंड पुलिस के जवान पूरी शिददत के साथ आरोपी की तलाश में जुटे थे। पुलिस की 40 टीम विभिन्न राज्यों में दबिश दे रही थी। पुलिस आरोपियों की लोकेशन को ट्रैस कर रही थी। आरोपियों के परिवार से पूछताछ की जा रही थी। परिवार की हरकतों पर नजर बनाई गई थी। जिसके बाद एक लाख के इनामी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली। हालांकि, पुलिस ने घटना के तत्काल बाद मुख्य आरोपी रामतीर्थ यादव को गिरफ्तार कर लिया गया था।

यह भी पढ़िए —— मासूम का शव कपड़े की आलमारी में मिला, चेहरे पर थे दरिंदगी के निशान

एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी राजीव को हरिद्वार लाने के टीम रवाना हो गई हैं। आरोपी को शाम तक हरिद्वार लाया जा सकेगा। आरोपी को पकड़ने में 7 दिन का समय लगा। सुल्तानपुर  एसएसपी ने बताया कि आरोपी को उत्तराखंड पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है।

यह भी पढ़िए —— हरिद्वार की मासूम प्रकरण में दूसरा आरोपी राजीव गिरफ्तार



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *