यूपी के सुल्तानपुर से हुई आरोपी राजीव की गिरफ्तारी




नवीन चौहान

यूपी के सुल्तानपुर से आरोपी राजीव की गिरफ्तारी सुनिश्चित हुई। फरार अपराधी राजीव की गिरफ्तारी कराने में महत्वपूर्ण भूमिका उत्तराखंड पुलिस की रही। उत्तराखंड की पुलिस आरोपी की लोकेशन ट्रैस करने के बाद यूपी के विभिन्न इलाकों में डेरा जमाए हुए थी। उत्तराखंड पुलिस ने आरोपी के तमाम ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता यूपी के सुल्तानपुर से मिली।
मासूम प्रकरण में फरार चल रहा उत्तराखंड पुलिस का एक लाख के इनामी राजीव को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि उत्तराखंड पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। राजनैतिक दल सत्ता पक्ष और विपक्ष आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पर दबाब बना रहे थे। पुलिस ने आखिरकार जनता के भरोसे को कायम कर दिखाया। आरोपी के भाई गौरव की गिरफ्तारी के बाद राजीव के बारे में अह्म सुराग मिले थे। उत्तराखंड पुलिस की 40 टीमें सरगर्मी से राजीव की गिरफ्तारी को लेकर तेजी कर दी थी।

मासूम प्रकरण का दूसरे आरोपी राजीव

बताते चले कि 20 दिसंबर—2020 को यानि सात दिन पहले 11 साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। विपक्षी पार्टियों के साथ आमजन उत्तराखंड सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही थी। लेकिन उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार इस प्रकरण पर पूरी संजीदगी के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी को सुनिश्चित कराने में जुटे थे। उनके निर्देशन पर उत्तराखंड पुलिस के जवान पूरी शिददत के साथ आरोपी की तलाश में जुटे थे। पुलिस की 40 टीम विभिन्न राज्यों में दबिश दे रही थी। पुलिस आरोपियों की लोकेशन को ट्रैस कर रही थी। आरोपियों के परिवार से पूछताछ की जा रही थी। परिवार की हरकतों पर नजर बनाई गई थी। जिसके बाद एक लाख के इनामी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली। हालांकि, पुलिस ने घटना के तत्काल बाद मुख्य आरोपी रामतीर्थ यादव को गिरफ्तार कर लिया गया था।

यह भी पढ़िए ——  मासूम प्रकरण: उत्तराखंड पुलिस का एक लाख का इनामी राजीव गिरफ्तार



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *