IPS आयुष अग्रवाल ने संभाला एसपी रुद्रप्रयाग का चार्ज, करेंगे ये काम, ये रहे इनसे पहले तैनात




नवीन चौहान
हरिद्वार से तबादला होने के बाद IPS आयुष अग्रवाल ने रुद्रप्रयाग के 17 वें पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया गया है। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग की समस्त शाखाओं का निरीक्षण किया गया तथा अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताई।
बतौर पुलिस अधीक्षक, जनपद रुद्रप्रयाग इनका प्रथम जिला है। अपनी प्राथमिकताओं में बताया गया कि, जनपद रुद्रप्रयाग में होने वाली श्री केदारनाथ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को सुखद यात्रा का अनुभव कराना है। जनपद रुद्रप्रयाग की यातायात व्यवस्था के सुधार के लिए सम्बन्ध में अन्य विभागों से समन्वय स्थापित किया जाएगा। अपराध नियंत्रण पर कार्यवाही की जाएगी। नये प्रकार के अपराध अर्थात साईबर अपराध के संबंध में लोगों को जागरुक किया जाएगा। आने वाले फरियादियों की समस्या सुनकर उनका तत्काल निराकरण किया जाएगा। अधीनस्थ पुलिस कर्मियों के वैलफेयर के लिए कार्य किया जाएगा।
वर्ष 2016 बैच (सीधी भर्ती) के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी आयुष अग्रवाल, जनपद रुद्रप्रयाग में आगमन से पहले सहायक पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षु) ऊधम सिंह नगर, सहायक पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार, तथा विगत 01 वर्ष से पुलिस अधीक्षक, यातायात हरिद्वार व पुलिस अधीक्षक, यातायात (कुम्भ मेला) के पद पर नियुक्त थे। आयुष अग्रवाल मूलरूप से फिरोजाबाद (उत्तर-प्रदेश) के निवासी हैं। आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजिनियरिंग से बीटेक व एमटेक किया हुआ है।
अब तक कौन-कौन रहे जनपद रुद्रप्रयाग में पुलिस अधीक्षक के पद पर, देखें सूची:–
1 सुरेन्द्र सिंह नेगी (14.07.2000 से 08.02.2001)
2 इन्द्र पाल सिंह (08.02.2001 से 13.03.2001)
3 ठाकुर सिंह रावत (19.03.2001 से 25.07.2004)
4 अजय रौंतेला (25.07.2004 से 16.03.2005)
5 पुष्कर सिंह सैलाल (28.04.2005 से 02.12.2005)
6 सतीश कुमार शुक्ला (03.12.2005 से 20.10.2006)
7 विजय पाल सिंह (22.10.2006 से 23.03.2008)
8 सुश्री नीरू गर्ग (23.03.2008 से 19.08.2009)
9 नीलेश आनन्द भरणे (22.08.2009 से 04.06.2010)
10 सुश्री स्वीटी अग्रवाल (04.06.2010 से 22.04.2011)
11 विमला गुंज्याल (27.04.2011 से 24.04.2012)
12 विजय कुमार सिंह कार्की (24.04.2012 से 23.11.2012)
13 बरिन्दर जीत सिंह (05.12.2012 से 08.10.2015)
14 प्रहलाद नारायण मीणा (08.10.2015 से 01.01.2019)
15 अजय सिंह (01.01.2019 से 28.12.2019)
16 नवनीत सिंह (29.12.2019 से 16.01.2021)
17 आयुष अग्रवाल (दिनांक 18.01.2021 से लगातार)



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *