दस सालों से फरार अपराधियों को कनखल पुलिस ने किया गिरफ्तार





गगन नामदेव
दस सालों से पुलिस को चकमा देकर फरार घूम रहे दो अपराधियों को कनखल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कोर्ट से जमान​त मिलने के बाद से ही फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने काफी तलाश की। लेकिन आरोपियों का कुछ पता नही चल पाया। इंस्पेक्टर कमल कुमार लुंठी की टीम को सफलता मिली। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर राहत की सांस ली।
न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट
द्वितीय श्रेणी हरिद्वार ने विगत 10 वर्षो से फरार वारण्टी संजय शर्मा पुत्र रामसागर निवासी- लक्ष्मी नगर, अर्जुन नगर दिल्ली व राजीव शर्मा पुत्र जयप्रकाश शर्मा निवासी-शाहपुर पटोरी थाना समस्तीपुर बिहार के विरूद् गैर जमानती वारण्ट जारी किये गये थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने गैर जमानती वारण्टों की तामील कराने के सख्त निर्देश दिए है। एसएसपी के निर्देशों पर चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर कमलेश उपाध्याय ने प्रभारी निरीक्षक कनखल कमल कुमार लुंठी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया।
पुलिस टीम ने वारण्टी संजय शर्मा के संबंध में दिल्ली के समस्त ठिकानों पर दबिश दी। लेकिन कुछ पता नही चल पाया। पुलिस टीम ने संजय शर्मा का मूल पता ग्राम मुख्तियारपुर थाना दल सिह सराय जिला समस्तीपुर बिहार का पता हासिल किया और वर्तमान लोकेशन दिल्ली के सरिता बिहार की जुटाई। जिसके बाद उप निरीक्षक लाल सिह, कांस्टेबल पंकज देवली और पंकज रावत की टीम ने संजय शर्मा को एचआरपी काम्पलैक्स बैरीबाग अलीविहार थाना सरिता विहार दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। वही दूसरी टीम ने वारण्टी राजीव शर्मा पुत्र जयप्रकाश शर्मा निवासी-शाहपुर पटोरी थाना समस्तीपुर बिहार के सम्बन्ध में सुरागरसी पतारसी की गयी तो वारण्टी राजीव शर्मा का वर्तमान में राधेश्याम गुप्ता का मकान गली न0 9 शिव एन्क्लेव थाना फरीराबाद हरियाणा में रहना ज्ञात हुआ। जब पुलिस टीम ने दबिश दी उसकी लोकेशन ​सरिता बिहार की मिली। पुलिस ने राजीव शर्मा को अलीविहार थाना सरिता विहार दिल्ली से गिरफ्तार किया।
संजय शर्मा पुत्र रामसागर निवासी- म0न0 944 लक्ष्मी नगर अर्जुन नगर दिल्ली मूल पता- ग्राम मुख्तियारपुर थाना दल सिह सराय जिला समस्तीपुर बिहार हाल निवासी- म0न0 ए 267 अलीविहार थाना सरिता विहार दिल्ली ।
2.राजीव शर्मा पुत्र जयप्रकाश शर्मा निवासी-शाहपुर पटोरी थाना समस्तीपुर बिहार हाल निवासी- राधेश्याम गुप्ता का मकान गली न0 9 शिव एन्क्लेव थाना फरीराबाद हरियाणा।
पुलिस टीम
1 कमल कुमार लुंठी प्रभारी निरीक्षक थाना कनखल, वरिष्ठ उप निरीक्षरक राजेन्द्र सिह रावत, उप निरीक्षक लाल सिंह, कांस्टेबल पंकज देवली, पंकज रावत शामिल रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *