नवीन चौहान.
उतरी हरिद्वार कावड़ मेला सीओ अनिल जोशी ने खड़खड़ी चौकी पर व्यापार मंडल पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनधियों के साथ मेले को सकुशल संपन्न कराने के संबंध में बैठक की।
खड़खड़ी चौकी पर सी ओ अनिल जोशी ने खड़खड़ी चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार की उपस्थिति में व्यापार मंडल पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनधियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि मेले की सकुशलता को लेकर सभी एक साथ कार्य करेंगे। जिसमें स्थानीय निवासियों, व्यापारियों आने वाले श्रद्धालुओं सभी का ध्यान रखते हुए सामंजस्य से मेला सम्पन्न करवाना ही लक्ष्य है।
कहा कि अनावश्यक रूप से किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करे, जिससे किसी को आवागमन में परेशानी हो। अनावश्यक किया हुआ अतिक्रमण स्वयं हटा लें। किसी भी प्रकार की कोई समस्या होने पर तुरंत पुलिस से सम्पर्क करें। सभी दुकानों पर रेट लिस्ट लगाए अनावश्यक विवादों से बचे।
महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने सीओ अनिल जोशी को व्यापारियों, स्थानीय निवासियों के आवागमन एवं सामान लाने ले जाने के लिए समयावधि अनुसार सुविधाजनक रास्ता निकालने की मांग रखी। जिससे किसी को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि लोकल आई डी को स्थानीय निवासियों का पास समझा जाये। कहा कि भीड़ का दवाब बढ़ने पर समयावधि में परिवर्तन किया जा सकता है। खाद्य पदार्थाे सब्जी,दूध, पेयजल पदार्थाे के आवागमन के लिए विशेष छूट रखे जाने की मांग की।
पार्षद अनिल वशिष्ठ, पार्षद महावीर वशिष्ठ, लखन लाल चौहान, भीमगोडा व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, शिव शक्ति व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा, आशु बर्थवाल ने भी विचार रखते हुए सभी के सहयोग से मेला सकुशल सम्पन्न होने का आश्वाशन पुलिस प्रसाशन को दिया एवं हर सम्भव सहयोग का भरोसा दिया। बैठक में मुख्य रूप से महामंत्री भीमगोडा वैभव सुखीजा, मांदाता गिरी, राहुल बंसल, उपस्थित रहे।
- युवाओं के सपनों से बनेगा विकसित उत्तराखंड, ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ में 2.67 लाख छात्रों ने भेजे निबंध और सुझाव
- भारत दर्शन से देश की विविधता और विकास को करीब से समझेंगे मेधावी विद्यार्थी
- व्यायाम शिक्षक सुमित चौधरी का स्थानांतरण, छात्रों और शिक्षकों ने दी भावभीनी विदाई
- तीन साल चार माह की सेवा के बाद हेड कांस्टेबल कुशला नन्द को विदाई
- एसएसपी नवनीत सिंह ने किये उपनिरीक्षकों के तबादले








