सांसद की पौत्री कियाना की विधि विधान से अस्थि गंगा में हुई विसर्जित




नवीन चौहान
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की पुत्री और भाजपा की सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी की पौत्री कियाना जोशी की अस्थियां हरिद्वार में हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर विधि विधान से विसर्जित कराई। इस मौके पर सांसद रीता बहुगुणा जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डा संजय पालीवाल, सतपाल ब्रह्मचारी, कन्हैया खेवड़िया, उज्जवल पंडित, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा, जगद्गुरू आश्रम कनखल से शिवकुमार त्यागी आदि शामिल हुए।
दीपावली पर सांसद रीता बहुगुणा जोशी की छह वर्षीय पौत्री कियाना जोशी पटाखे की आग से बुरी तरह से झुलस गई थी। जिसे उपचार के लिए प्रयागराज चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वह आग से 60 प्रतिशत झुलस गई थी। डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद भी घायल बच्ची को बचाया नहीं जा सका। झुलसी बच्ची ने सोमवार रात करीब दो बजे उपचार के दौरान अस्पताल में अंतिम सांस ली थी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *