दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का यहां जाने शुभ मुहुर्त




Listen to this article

न्यूज 127.
दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का विशेष मान्यता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन विधि विधान के साथ लक्ष्मी पूजन करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। इस दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहुर्त कब है यह भी जानना जरूरी है। ज्योतिष राहुल अग्रवाल ने बताया कि विधि विधान के साथ पूजन करने से ही मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है। इसीलिए शास्त्रों में विधि विधान से किये गए पूजन का महत्व बताया गया है। उन्होंने बताया कि महालक्ष्मी का पूजन स्थिर लग्न में शुभ माना जाता है। इस बार दीपावली के पर्व पर महालक्ष्मी पूजन के तीन शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं।

दुकान, ऑफिस, फैक्ट्री आदि के लिए दोपहर 2:48 से दोपहर 3:21 तक स्थिर लग्न कुंभ में पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा। इसी तरह गृहस्थ और आम आदमी के लिए पूजा का श्रेष्ठ मुहूर्त शाम 6:23 से शाम 8:19 तक रहेगा। इस समय की गई भगवान गणेश और महालक्ष्मी की पूजा सभी के लिए विशेष लाभ प्रदान करेगी। इस समय पूजा के लिए वृषभ लग्न जो स्थिर लग्न है। प्रदोष काल व अमृत व चर चौघड़िया का बहुत ही शुभ संयोग मिल रहा है।

इसके पश्चात रात्रि 12:52 से रात्रि 3:09 तक स्थिर लग्न सिंह के साथ ही निशिता काल का शुभ समय भी पूजा के लिए विशेष फल कारक रहेगा। इस समय महालक्ष्मी का पूजन मंत्र आदि का पाठ करना विशेष फल देने वाला रहेगा।

धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा
छोटी दीपावली नरक चतुर्दशी 30 अक्टूबर
दीपावली महालक्ष्मी पूजन 31 अक्टूबर को
1 नवंबर को स्नान दान की अमावस्या
2 नवंबर को गोवर्धनपूजा
3 नवंबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा