कुम्भ 2021: दूरदर्शन घर बैठे कराएगा महाकुम्भ के दर्शन, शाही स्नान को दिखाएंगे 40 कैमरे




नवीन चौहान.
हरिद्वार। कुंभ मेले में अगर आप हरकी पैड़ी नहीं पहुंच पा रहे हैं तो दूरदर्शन नेशनल और उत्तराखंड दूरदर्शन आपको घर बैठे आपके टीवी पर आंखों देखा हाल दिखायेगा भी और क्या हो रहा है पूरे हरिद्वार महाकुम्भ के हाल भी लगातार बतायेगा। 12, 13, 14 और 27 अप्रैल को दूरदर्शन हरिद्वार कुंभ की लाईव कवरेज करेगा जिसे विश्व भर के देशों में देखा जा सकेगा।

श्रद्धालुओं की सुविधा जुटाने के लिए दिल्ली दूरदर्शन, उत्तराखंड दूरदर्शन और अहमदाबाद, रांची, लखनऊ आदि कई दूरदर्शन केन्द्रों से लगभग दो सौ कर्मी हरिद्वार पहुंच गए हैं, और लगभग चालीस कैमरे आपकी आंखें बनेंगी। हरकी पैड़ी पर क्रेन कैमरा कुंभ स्नान का कोई भी दृश्य आपसे छूटने नहीं देगा। इस बार हरिद्वार कुंभ की लाईव कवरेज के राईट्स दूरदर्शन के पास सुरक्षित हैं और ये उत्तराखंड दूरदर्शन की बड़ी उपलब्धि है।
स्वयं दिल्ली दूरदर्शन के एडीजी और डीडीजी स्तर के अधिकारियों और डायरेक्टर दूरदर्शन उत्तराखंड के साथ 12, 13, 14 और 27 अप्रैल को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक आप लाईव कुंभ मेला अपने टीवी पर देख सकते हैं। इस दौरान अखाड़ों के प्रमुख संतों, नगर के गणमान्य नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओ से भी रू-ब-रू करवायेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *