भाजपा के मंडल अध्यक्ष पार्षद पति के साथ हुई लाखों की धोखाधड़ी




नवीन चौहान
भाजपा के कनखल मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता के साथ लाखों रूपये की धोखाधड़ी होने का मामला सामने आया है। उनसे दो सगे भाईयों ने नौ बीघा भूमि का एग्रीमेंट कर लिया, जबकि एग्रीमेंट का समय पूरा होने से पहले ही दोनों भाईयों ने किसी अन्य व्यक्ति को भूमि बेच दी। अपने साथ धोखाधड़ी होने की जब मयंक गुप्ता को जानकारी लगी तो वे दोनों भाईयों से मिले। आरोप है कि दोनों भाईयों ने मामले से दूर रहने और जान से मारने की धमकी दी। मयंक गुप्ता ने कनखल थाना में मुकदमा दर्ज किया। बता दें कि मयंक गुप्ता की पत्नी एकता गुप्ता कनखल से भाजपा की पार्षद हैं।
कनखल के इंदू एन्कलेव के निवासी और भाजपा के मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता ने नूरपुर पंजनहेडी के निवासी मनीष कुमार और अंकित कुमार पुत्रगण सुभाष चंद से नौ बीघा भूमि खरीदने के लिए एग्रीमेंट किया। लेकिन एग्रीमेंट का समय पूरा होने से पूर्व ही दोनों भाईयों ने किसी अन्य व्यक्ति को भूमि बेच दी। अपने साथ धोखा होने का पता चलने पर मयंक गुप्ता दोनों भाईयों से मिले, लेकिन आरोप है कि उसे मामले से दूर रहने और जान से मारने की धमकी दी। मामले में अपने साथ धोखाधड़ी होने पर मयंक गुप्ता ने कनखल थाना में दोनों भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कनखल थाना प्रभारी शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *