पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में महेंद्रा एंड महेंद्रा ने बढ़ाये हाथ




नवीन चौहान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के सपने को साकार करने में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के कर्मचारियों ने भी अपने हाथ बढ़ा दिए है। हरिद्वार महिंद्रा & महिंद्रा फैक्ट्री के कर्मचारियों ने लव कुश घाट पर बड़ा सफाई अभियान चलाकर गंगा घाट की सफाई की। जिसके बाद घाट के सौन्दर्यकरण करते हुए पेंट पुताई की गई।
इस अभियान में महिंद्रा के प्लांट हेड सत्यवीर सिंह, सीएसआर मैनेजर अजय वर्मा, सुनील मिश्र समेत 70 कर्मचारियों ने घाट की साफ़ सफाई की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत मिशन पूरे देश में जोर शोर से चलाया जा रहा है। मोदी भारत को स्वच्छ बनाने के लिये सभी समाजसेवी संस्थाओं की मदद ले रहे है। वह युवाओं में इच्छा शक्ति जाग्रत करने में लगे है। इसी ड्रीम प्रोजेक्ट को परवान चढ़ाने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं पत्र लिखकर महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा को स्व्च्छ भारत अभियान से जुड़ने का अनुरोध किया था। पीएम मोदी के पत्र के बाद महेंद्रा एंड महेंद्रा कंपनी ने सफाई अभियान से जुड़ने का संकल्प किया। इसी के चलते महिंद्रा कंपनी की सभी इकाइयां बड़े स्तर पर सफाई अभियान में हिस्सा ले रही है। कंपनी से जुड़े अजय वर्मा जो सीएसआर के कार्य देखते है उन्होंने कहा कि ये अभियान इसी तरह लगातार जारी रहेगा। हरिद्वार के लव कुश घाट पर सौन्दर्यकरण व शौचालय निर्माण कर लोगों के लिए घाट पर व्यवस्था उपलब्ध कराएंगे। सफाई अभियान में महिंद्रा के सुनील मिश्रा, दीपक वर्धन, धर्मेंद्र रावत , राकेश जोशी, अजित सिंह, आलोक बिस्ट, गुरु चरण, मेहरबान रावत, देवी, कुंदन, योगेश, जगदीश आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *