जन्मदिन पर मायावती ने ​लोकसभा को लेकर कर दिया ये एलान




Listen to this article

नवीन चौहान.
बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन पर बड़ा एलान किया है। लोकसभा चुनाव को लेकर मायावती ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी किसी से गठबंधन नहीं करेगी। बसपा पार्टी अकेले ही इस चुनाव को लड़ेगी। कहा कि लोकसभा चुनाव अकेले लड़कर बेहतर रिजल्ट लाएंगे। गठबंधन में चुनाव से हमारी पार्टी को नुकसान होता है।

उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक सोच वाली पार्टी से दूरी रखेंगे। अधिकांश दलों की मानसिकता जातिवादी। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में ईवीएम में धांधली हो रही है। ईवीएम के विरोध में बहुत आवाज उठी। देश में निष्पक्ष चुनाव होना चाहिए।

मायावती ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लोगों को फ्री राशन का झांसा देकर गुलाम बनाया जा रहा है। धर्म की आड़ में राजनीति की जा रही है। हमने उत्तर प्रदेश में अपनी चार बार की सरकार में सभी वर्गों के लिए काम किया था। अल्पसंख्यक, मुस्लिम, गरीब, किसान और मेहनतकश लोगों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई थीं। इन योजनाओं को सरकारें नाम और स्वरूप बदल कर अपना बनाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन जातिवादी होने की वजह से यह काम नहीं हो पा रहा है।

इस दौरान मायावती ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष के इंडिया गठबंधन को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बसपा के लोगों को गुमराह करने के लिए गिरगिट की तरह रंग बदला है। उससे बसपा के लोगों को सतर्क रहना होगा।