भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे को लेकर भाजपाईयों की बैठक




नवीन चौहान
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दो फरवरी को देहरादून आगमन को लेकर भाजपाईयों ने तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा के कार्यकर्ता से संपर्क कर चुनाव की रणनीति बनाई जा रही है। इसी के चलते भाजपा ने लालढांग मंडल कार्यसमिति की बैठक का आयोजन गैंडीखाता में किया। तथा शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर पार्टी की मजबूती पर जोर दिया गया।
गैंडीखाता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अथिति लोकसभा प्रभारी अश्वनी कौशिक एवं विशिष्ट अथिति जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने का कार्य करना है। जिला उपाध्यक्ष अजय सैनी ने भी कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मंत्र दिया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी एवं संचालन सुरेंद्र रावत और शीशपाल पोखरियाल ने संयुक्त रूप से किया। भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने 2 फरवरी को देहरादून में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आगमन की तैयारियों पर भी चर्चा की गयी। विकास तिवारी ने मंडल,शक्ति केंद्र एवं बूथों की बारी—बारी से समीक्षा की। कार्यकारणी बैठक में श्रेष्ठ कुमार चौहान, चंचल सिंह, तारा सिंह,जगपाल ग्रेवाल,संतराम, सरिता अमोली, सीमा चौहान ,पूनम राठौर, हेमा नेगी,बलबीर झंडवाल एवं सभी मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *