वीके शुक्ला.
प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज से सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। थाना थरवई क्षेत्र के हेतापट्टी गांव में रविवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने गहनों और कपड़ों की दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना स्थल से कुछ दूर स्थित चौकीदार की सिर कूंचकर हत्या कर दी, उसकी पत्नी और नातिन पर भी हमला किया गया, दोनों की हालत गंभीर हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।
जानकारी के अनुसार थरवई थाना क्षेत्र के हेतापट्टी गांव में रविवार की आधी रात बदमाशों ने गहनों और कपड़ों की दुकान में लूटपाट के बाद पड़ोस में रहने वाले चौकीदार रामकृपाल पाल (60) की सिर कूंचकर हत्या कर दी। उसकी पत्नी व नातिन को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा और एसपी गंगापार कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी की।
जिस दुकान में लूटपाट की गई वह संतोष कुमार केसरवानी की है। दुकानदार संतोष कुमार और उसकी पत्नी आरती देवी तथा भाई अशोक कुमार केसरवानी की भी बदमाशों ने जमकर पिटाई की। घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गांव में बड़ी संख्या में फोर्स मौजूद है। घटना स्थल पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है।

- पल्लवपुरम पुलिस की बड़ी कामयाबी: साइबर ठगी के ₹49,999 पीड़ित को वापस कराए
- युवाओं के सपनों से बनेगा विकसित उत्तराखंड, ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ में 2.67 लाख छात्रों ने भेजे निबंध और सुझाव
- भारत दर्शन से देश की विविधता और विकास को करीब से समझेंगे मेधावी विद्यार्थी
- व्यायाम शिक्षक सुमित चौधरी का स्थानांतरण, छात्रों और शिक्षकों ने दी भावभीनी विदाई
- तीन साल चार माह की सेवा के बाद हेड कांस्टेबल कुशला नन्द को विदाई








