शामली में बाइक सवार हमलावरों ने अधिवक्ता की गोली मारकर की हत्या




शामली। अज्ञात हमलावरों ने बाइक से घर लौट रहे अधिवक्ता गुलजार (30) की गोली मारकर हत्या कर दी। गुलजार अपने मुंशी सचिन के साथ वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान हमलावरों ने बाइक चला रहे मुंशी सचिन के साथ भी मारपीट की। बताया जा रहा है कि हमलावर शामली से ही पीछा कर रहे थे।

यह घटना बुधवार रात करीब सवा आठ बजे की है। अधिवक्ता गुलजार गांव सिक्का निवासी इस्लामुदीन के पुत्र थे। गुलजार कैराना में प्रैक्टिस करते थे। शाम को वह कैराना से अपने मुंशी सचिन के साथ बाइक से अपने गांव सिक्का लौट रहे थे। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर शामली से कुछ आगे स्थित एक होटमिक्स प्लांट के पास पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उन पर फायर किया जो मिस हो गया। हमलावारों को देखकर उन्होंने अपनी बाइक दौड़ा दी। हमलावर भी उनकी बाइक का पीछा करने लगे। करीब आधा किमी आगे सुनसान जगह पर हमलावरों ने उनकी बाइक को पैर मारकर गिरा दिया। जिसके बाद हमलावरों ने गुलजार के सीने में तमंचा सटाकर गोली मार दी। विरोध करने पर हमलावरों ने सचिन के साथ भी मारपीट की। हमलावरों के जाने के बाद सचिन कुछ राहगीरों की मदद से घायल गुलजार को लेकर पास के एक निजी अस्पताल में पहुंचा लेकिन वहां डॉक्टरों ने सउे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में चेकिंग अभियान चलाया लेकिन हमलावरों का कुछ पता नहीं चला। गुलजार की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *