त्रिवेंद्र सिंह रावत का धुआंधार चुनाव प्रचार, भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश का संचार




हमारा एक वोट देश को करता है मजबूत: त्रिवेन्द्र सिंह रावत

काजल राजपूत.
हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रूड़की, मंगलौर, झबरेड़ा और खानपुर विधानसभा क्षेत्रों में धुआंधार चुनाव प्रचार किया। उन्होंने अलग—अलग विधानसभाओं में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठकों को संबोधित किया और मंडल अध्यक्षों, पन्ना प्रमुखों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में जोश का संचार किया। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हमारा एक वोट देश को मजबूत करता है तथा वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाता है। देश के गरीबों की चिंता करना जरूरी है। वही अलग-अलग स्थानों में विभिन्न राजनैतिक दलों के लोगों का भाजपा की सदस्यता लेने का सिलसिला जारी रहा।

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं कलियर के पूर्व प्रत्याशी मुनीष सैनी के प्रयास से सैकड़ों की संख्या में लोग आज भाजपा में शामिल हो गए। इस अवसर पर हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी देशवासियों को अपना परिवार मानते हैं और उनकी नीतियों से प्रभावित होकर सभी लोग भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं।

कहाकि आज रवि सैनी और कलियर और भगवानपुर विधानसभा के सैकड़ों लोग भाजपा परिवार में आए हैं, उनके आने से भाजपा परिवार को और मजबूती मिलेगी, युवा नेता रवि सैनी ने भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति का धन्यवाद देते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा को अपना रहे हैं और आने वाले चुनाव में वह और उनके समर्थक पूरी मेहनत करके भाजपा को जीत दिलाएंगे।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने पटका पहनाकर रवि सैनी, पदम सैनी, संदीप सैनी, अशोक सैनी, प्रेम सिंह सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से भाजपा परिवार को एक नया बल मिलेगा।

इस अवसर पर प्रदेश आईटी संयोजक मयंक गुप्ता, सुभाष वर्मा, महामंत्री प्रवीण संधू, सागर गोयल, पार्षद विवेक चौधरी, जिला मंत्री सतीश सैनी, पार्षद राकेश गर्ग, हरीश शर्मा जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, सनी नारंग, योगी रोड, वरुण त्यागी, वीरेंद्र सैनी भाजपा में शामिल होने वालों में रवि सैनी, पदम सिंह सैनी, संदीप सैनी, अशोक सैनी, प्रेम सिंह सैनी आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *