नवीन चौहान.
पंजाब में आम आदमी पार्टी को बुधवार को उस वक्त जबरदस्त झटका लगा जब पार्टी के इकलौते सांसद सुशील कुमार रिंकू भाजपा में शामिल हो गए हैं। रिंकू को पार्टी जालंधर से टिकट दे चुकी थी।
सुशील कमार रिंकू के साथ जालंधर वेस्ट से आप विधायक शीतल अंगुराल भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। भाजपा में शामिल होने से शीतल अंगुराल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
— भाजपा में शामिल होने के बाद सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि यह सच है कि मैंने जालंधर के लोगों से जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं हुए।
— क्योंकि मेरी पार्टी (आप) ने मेरा समर्थन नहीं किया। मैं पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली से प्रभावित हूं।
— रिंकू पिछले साल जालंधर उपचुनाव जीतकर सांसद बने थे। वह लोकसभा में आप के एकमात्र सांसद हैं।
— सुशील कुमार रिंकू पहले कांग्रेस में थे। 27 अप्रैल, 2023 को वे आप में शामिल हो गए थे और एक दिन बाद उन्हें जालंधर संसदीय क्षेत्र से आप का उम्मीदवार घोषित किया गया था।