बंशीधर भगत के खिलाफ आक्रोश, लालढांग में पुतला फूंककर मांगा इस्तीफा, बोलें भाजपा में नहीं है महिलाओं का सम्मान




जोगेंद्र मावी
नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के खिलाफ टिप्पणी करने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के खिलाफ कांग्रेस कायकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। कांग्रेस के पूर्व सचिव गुरजीत ​लहरी के नेतृत्व में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पुतला फूंककर विरोध जताया। उन्होंने भाजपा पर महिलाओं का अपमान करने को आरोप लगाया।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश के खिलाफ टिप्पणी कर दी। जिसके खिलाफ लालढांग के गैंडीखाता बस अड्डे पर पुतला फूंकते हुए गुरजीत लहरी ने कहा कि भाजपा नेताओं की मानसिकता महिलाओं के प्रति अच्छी नहीं रही है। प्रदेश में भाजपा के संगठन मंत्री ने देवभूमि को कलंकित करने का काम किया। अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने ही पद की मर्यादा को तार—तार कर​ दिया। उन्होंने सम्मानित नेता इंदिरा हृदयेश के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। इससे पूरे उत्तराखंड की महिलाओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को इस पर तत्काल संज्ञान लेना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने भाजपा के खिलाफ आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। लालढांग ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तेग सिंह पौखरियाल और पूर्व प्रदेश सचिव शमशेर भड़ाना ने कहा कि भाजपा का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा बेईमानी साबित हो रहा हैं। जिन प्रदेशों में भाजपा की सरकार हैं, उनमें महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ा है। उन्होंने बंशीधर भगत का पुतला दहन कर इस्तीफे की माग उठाई। इस मौके पर आईटी सेल के अध्यक्ष विजेंद्र सैनी, अजहर भड़ाना, अमरीक सिंह पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य, राज्य आंदोलन अधिकारी भगवान सिंह उत्तराखंडी, सत्यप्रकाश पूर्व प्रधान, विनोद, अनिल गंसोला, कुलदीप रमोला, हनीफ चौहान, मुस्तफा चौहान, मुमताज अली, ईदरीश अली, शमशाद अली, बनिया शरीफ, नूर अली, सुरेंद्र रावत, सुरेंद्र लहरी आदि शामिल हुए।

बताते चले कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने 5 जनवरी को नेता प्रतिपक्ष को बुजुर्ग महिला कहते है अमर्यादित शब्दों को इस्तेमाल किया था।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *