कार्यकर्ता और अंतिम व्यक्ति होगा मजबूत तो ही पीएम मोदी का मिशन हो सकेगा सफलः यतीश्वरानंद





जोगेंद्र मावी
भाजपा के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने चंडीघाट शक्ति केंद्र के ग्राम श्यामपुर, गाजीवाली, कांगड़ी में कार्यशाला आयोजित करते हुए कार्यकर्ताओं को संघर्ष का पाठ पढ़ाते हुए आगे बढ़ने का मूलमंत्र दिया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए आह्वान करते हुए कहा कि जब उसे योजना का लाभ मिलेगा तो ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिशन सफल होगा। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी जो मार्ग खोज लेता है और प्रकृति को अपने अनुरूप ढाल देता है, वही योद्धा होता है। उन्होंने कहा कि सही मायनों में बूथ के कार्यकर्ता योद्धा हैं। उन्होंने कहा कि बूथ जीते तो चुनाव जीता और बूथ जीता तो देश जीता।
विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि बिना रूके लगातार काम करने से कार्यकर्ता की पहचान बनती है, ना कि पद से। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्य की पहचान होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तक ने बूथ पर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए यह गौरव की बात है कि वह विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के सदस्य हैं। इसके साथ ही यह भी सम्मान की बात है कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय व प्रभावी नेताओं में शामिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी पार्टी के नेता हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश को मोदी के रूप में पहले प्रधानमंत्री मिले, जिन्होंने शौचालय जैसे छोटी मगर महत्वपूर्ण मुद्दे की चर्चा की। प्रधानमंत्री की इस सोच के चलते करोड़ों मां-बहनों को शौचालय की सुविधा मिली।
उन्होंने कहा कि महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए। मजदूरों व किसानों के लिए पेंशन जैसी योजनाएं संचालित की गईं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने समाज के हर वर्ग के कल्याण के तमाम योजनाएं तैयार की है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए नए कृषि कानूनों को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। कांग्रेस इतने वर्षों तक सत्ता में रही। मगर उसने किसानों के हित में कभी कुछ नहीं किया। मोदी सरकार किसानों के लिए काम कर रही है तो कांग्रेस क्षुद्र राजनीति पर उतर आई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे विपक्षियों के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दें।
शक्ति केंद्र सम्मेल में यह पदाधिकारी हुए शामिल
लालढांग मंडल के मंडल अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, शक्ति केंद्र के वक्ता बृजमोहन पोखरियाल, मंडल महामंत्री सुरेन्द्र रावत, सीमा चैहान, मंडल प्रभारी चैधरी, सत्यकुमार, मुन्ना ठाकुर, राजकुमार मिश्रा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहित चैधरी, देविंदर नेगी, ओमप्रकाश, राहुल, दिनेश बड़ोला, तारा सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता अमोली समेत वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *