नवीन चौहान.
जिलाधिकारी हरिद्वार धीराज सिंह गर्ब्याल व एसएसपी अजय सिंह की अध्यक्षता में रोड़ीबेलवाला स्थित मेला भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान गंगा सभा हरिद्वार के पदाधिकारी, मोती बाजार एवं अपर रोड़ स्थित दुकानों सहित स्थानीय व्यापारी, सिडकुल एसोसिएशन, साधु संत समाज एवं विद्युत विभाग, जल निगम, पीडब्लूडी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल रहे।
बैठक के दौरान कांवड़ मेला 2023 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न विभागों का उचित तालमेल बैठाने सहित यात्राकाल को भी दृष्टिगत रखते हुए निर्धारित किए गए रुट डायवर्जन, पार्किंग आदि मुद्दों के साथ-साथ व्यापारियों के लिए सामान की निर्बाध आपूर्ति किए जाने आदि छोटी बड़ी सभी घटनाओं पर गहनता से विचार विमर्श कर तैयारियों को अन्तिम रूप देने के लिए चर्चा की गई।
इस दौरान व्यापारी नेताओं ने कांवड़ मेले के दौरान व्यवस्थाओं को सही तरीके से लागू करने एवं यात्रा/मेले को सकुशल सम्पन्न करने हेतु पुलिस-प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन देते हुए पूर्व के मेलों में बनाई गई व्यवस्था एवं उनमें हुई कमियों में सुधार करते हुए व्यापारिक हितों को भी उचित स्थान देने का आग्रह किया गया।
- बारिश में भी उमड़ा आस्था का सैलाब: कैंची धाम मेले में 96 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
- प्राकृतिक खेती एवं पर्यावरण-अनुकूल कृषि तकनीकों को अपनाएं किसान: त्रिवेंद्र सिंह रावत
- आईआईआरएफ रैंकिंग 2026 में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय ने रचा कीर्तिमान
- केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याण शिविर का आयोजन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों में बदला भारत का स्वरूप, उत्तराखंड का विकास के नए युग में प्रवेश: सतपाल महाराज




