विजय सक्सेना।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर में अवैध नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान तथा आपरेशन क्रेक डाउन के अन्तर्गत संदिग्धों की धरपकड़ व अवैध शराब व मादक पदार्थो की अवैध तस्करी रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में थानाध्यक्ष थाना कुण्डा के नेतृत्व में दिनांक 22/12/22 को थाना कुण्डा पुलिस द्दारा अभियुक्त मौ. कासिम पुत्र मौ0 आरिफ निवासी ग्राम अफजलपुर थाना मूढापाण्डे जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 25 वर्ष को 141 ग्रांम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
अभियुक्त के पास से अवैध स्मैक को परिवहन करने में प्रयुक्त मोटर साईकिल रजि0 संख्या UP21BT6331 अपाचे 160 CC को भी कब्जे में लिया गया। अभियुक्त कि गिरफ्तारी अनाज मण्डी के पीछे ढेला नदी को जाने वाले सड़क पर से समय 21.40 बजे किये जाना बताया गया है।
अभियुक्त द्वारा उक्त स्मैक को फतेहगंज बरेली से कम दाम में लाकर काशीपुर कुण्डा व जसपुर क्षेत्र में ऊँचे दाम पर बेचना बताया गया है। जिसके विरूद्ध थाना कुण्डा पर FIR NO 325/22 धारा 8/21/60 NDPS ACT के अर्न्तगत अभियोग पंजीकृत किया गया है।अभियुक्त के पूर्व आपराधिक इतिहास की जानकारी ली जा रही है। अभियुक्त को रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।