नवीन चौहान.
भाजपा के विधानसभा मार्च के दौरान पटना पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज में एक भाजपा नेता की मौत हो गई, जबकि विधायक और सांसद समेत कई घायल हो गए। राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने दावा करते हुए कहा कि लाठीचार्ज के दौरान जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह के सिर में चोट लग गई। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।
वहीं दूसरी ओर इस पूरे मामले में पटना जिला प्रशासन ने कहा है कि जहानाबाद के विजय सिंह छज्जू बाग में सड़क किनारे अचेतावस्था में पाए गए थे। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। उन्हें PMCH के ICU में भर्ती कराया गया है। विस्तृत विवरण प्राप्त किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। मामले की जांच करवाई जा रही है।

बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता नियोजित शिक्षकों की मांग को लेकर विधानसभा कूच कर रहे थे। डाकबंगला चौराहा पर तैनात पटना पुलिस ने पहले भाजपा नेताओं को पीछे हटने कहा। लेकिन, भाजपा नेता नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। बताया जा रहा है कि लाठी चार्ज में कई भाजपा नेता घायल हो गए इनमें भाजपा के नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा भी शामिल हैं।
- देर रात ssp ने किया बड़ा फेरबदल, दो दर्जन से अधिक दरोगाओं के तबादले
- प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल, 11 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले
- एनएच-334ए के लिए अधिग्रहण वाली जमीन को छोड़ बाकी भूमि से हटी खरीद-फरोख्त पर रोक
- आस्था, अनुशासन और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक है दंडवत यात्रा : स्वामी करौली शंकर महाराज
- सनातन संस्कृति के संवाहक हैं करौली शंकर जी महाराज: महंत दुर्गेशानंद


