प्रो. सुनील जोशी ने दून विश्वविद्यालय का संभाला चार्ज, कुशल नेतृत्व के चलते मिली जिम्मेदारी




नवीन चौहान
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सुनील जोशी के कुशल नेतृत्व, दूर दर्शिता, कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए दून विश्वविद्यालय का अस्थाई कुलपति नियुक्त किया हैं। उन्होंने 15 दिसंबर को कार्यभार संभालते हुए कार्य शुरू कर दिया है। उनके नियुक्त होने पर प्रदेश के साथ हरिद्वार के गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।
कुलाधिपति राज्यपाल बेबी रानी मौर्य की ओर से जारी आदेश के तहत वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार के प्रोफेसर डॉ अजीत कुमार कर्नाटक को 6 महीने के लिए 12 जून—2020 को को नियुक्त किया था। अब उनका 13 दिसंबर— 2020 को पूर्ण हो गया। इनके कार्यकाल पूरा होने के उपरांत उत्तराखंड शासन की ओर से नए नियमित कुलपति के चयन का पैनल प्राप्त न होने पर दून विश्वविद्यालय की अस्थाई व्यवस्था के तहत उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सुनील जोशी को कुलपति पद के लिए दायित्वों के निर्वहन हेतु नियक्त किया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *